लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला में बड़ी सफलता : 460 ग्राम चिट्टा बरामद जम्मू-कश्मीर का आरोपी गिरफ्तार

PARUL | 19 सितंबर 2024 at 9:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

शिमला पुलिस ने कोटखाई थाना क्षेत्र में खड़ापत्थर में छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिला निवासी मुद्दासिर अहमद से 460 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह हिमाचल प्रदेश में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी चिट्टे की खेप मानी जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे की खेप लेकर जा रहा है और उसे रोहड़ू में सप्लाई करने की योजना है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खड़ापत्थर में आरोपी को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 460 ग्राम चिट्टा बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने इस मामले की पुष्टि की है और कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और नशे की यह तस्करी किस स्तर पर की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]