सड़क पर चिकनी मिट्टी होने से स्किड हुई कार, चालक जख्मी
HNN/ मंडी
जिला मंडी में लडभड़ोल क्षेत्र की बगोडा-रोपड़ी-जोगिंद्रनगर मार्ग पर तारापुर के पास एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार स्किड होने से चालक जख्मी हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक, रोपड़ी-कलैहडु का रहने वाला व्यक्ति अपने घर से जोगिंद्रनगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान तारापुर के पास सड़क पर चिकनी मिट्टी होने के कारण कार स्किड हो गई और दीवार से जा टकराई।
हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें भी आई हैं। इसके साथ ही कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार मालिक को भी काफी नुकसान हुआ है।