सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी, मटर 180 और फूलगोभी 100 रुपए प्रतिकिलो

By PARUL Published: 30 Sep 2024, 1:59 PM | Updated: 30 Sep 2024, 1:59 PM 1 min read

HNN/शिमला

सब्जी मंडी में मटर 180 रुपए और फूलगोभी 100 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रही है, जबकि पालक तो मंडी से गायब ही हो चुका है। लहसुन के दाम 400 रुपए प्रतिकिलो चले हुए हैं, जबकि अदरक के दाम 250 रुपए प्रतिकिलो हैं।

शिमला मिर्च 80 रुपए प्रतिकिलो, टमाटर के दाम 60 रुपए प्रतिकिलो तो प्याज के दाम 10 रुपए लुढ़ककर 60 रुपए प्रतिकिलो चल रहे हैं। गंडयाली, गाजर व चुकंदर 60 रुपए, करेला, फ्रासबीन, बैंगनी व खीरे के दाम 50 रुपए प्रतिकिलो की दर से चल रहे हैं।

महंगी सब्जियों के कारण लोगों की थालियों से यह गायब होने लगी है, लेकिन बताया जाता है कि आगामी 2 सप्ताह में सब्जियों की नई फसल की खेप मार्कीट में पहुंच जाएगी, जिससे इनके दामों में राहत मिलेगी। कुछ सब्जियों के दाम थोड़ा नीचे चल रहे हैं और इन्हीं सब्जियों का लोगों को सहारा है।