सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया जारी

By Ankita Published: 4 Jul 2024, 11:18 AM | Updated: 4 Jul 2024, 11:20 AM 1 min read

HNN/ मंडी

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा एसपीयूसीईटी-2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें यह परीक्षा 9 जून को आयोजित हुई थी। सभी उम्मीदवारों की लॉगिन आईडी पर परीक्षा परिणाम अपलोड कर दिया गया है।

उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी में पासवर्ड डालकर अपना परिणाम देख कर सकते हैं। बता दें कि एसपीयू मंडी से एफिलिएटेड सभी बीएड इंस्टीच्यूट की लगभग 1800 सीटों के लिए एसपीयू मंडी को 2,738 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 2,435 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

एसपीयू मंडी सभी एफिलिएटेड इंस्टीच्यूट में एडमिशन के लिए काऊंसलिंग की तिथियां जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएंगी।

सभी उम्मीदवारों को सूचित किया है कि आगामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की अधिकारिक वेबसाइट www.spumandi.ac.in को विजिट करते रहें।