HNN/मंडी
बैजनाथ की पंचायतों की ओर से स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (साडा) के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। डेढ़ महीने बाद भी गुनेहड़ गांव की समस्या का समाधान न होने के कारण लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साडा को लेकर मंगलवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ बिलिंग रोड पर धरना शुरू हो गया है।
मंगलवार को लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया और इसमें करीब 1,500 लोगों ने भाग लेकर धरने का समर्थन किया और पूरा यातायात बीड़ से बिलिंग की तरफ आ रही गाड़ियों को रोका। लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ काफी रोष प्रकट किया है। स्थानी लोगों की मांग है कि उन पर जो साडा थोंपा गया है, उसे तुरंत हटाया जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
धरने के दौरान पुलिस ने आकर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। नायब तहसीलदार गुरुमुख सिंह ने लोगों को समझाया और शांतिपूर्वक रूप से धरना-प्रदर्शन बंद करने का आग्रह किपा। वहीं, लोगों को विश्वास दिलाया कि लोगों की मांग सरकार तक पहुंच गई है और इस पर पर अमल किया जा रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





