लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हमीरपुर पुलिस ने जालंधर से 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Ankita | 11 नवंबर 2023 at 9:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हमीरपुर पुलिस ने जालंधर से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनप्रीत उर्फ अमन पावलो पुत्र बछियार सिंह निवासी मकान नंबर 1701 वार्ड नंबर 06 सुंदरनगर नकोदर जिला जालंधर और करम पाल सिंह उर्फ कम्मा पुत्र चतर सिंह निवासी गांव धंडोवाल थाना नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 व एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के दौरान बैकवर्क लिंकेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। इनमें से आरोपी अमनप्रीत जिला ऊना के गांव अप्पर भंजाल डाकघर सुंकली तहसील घनारी में जीवन जोत ड्रग काऊंसलिंग व रिहैबिलिटेशन सैंटर संचालित करता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी सैंटर की आड़ में जिला हमीरपुर तथा राज्य के अन्य जिलों में नशे का कारोबार कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों आरोपी पिछले लंबे अरसे से चिट्टे के इस काले कारोबार से जुड़े हुए हैं। हमीरपुर जिले के साथ समूचे प्रदेश में इनका नैटवर्क फैला हुआ है।

बता दें कि करीब 3 सप्ताह पहले एनआईटी हमीरपुर में नशे की ओवरडोज के चलते एक छात्र सूजल की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब तक करीब आधा दर्जन लोगों की गिरफ्तारियां की हैं।

इससे पहले जिले के इस धंधे में संलिप्त जिले के दोनों मुख्य सप्लायरों अंकुश शर्मा व रवि चोपड़ा की गिरफ्तारी होने के बाद इन मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है।

हालांकि कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होनी संभावित हैं। फिलहाल पुलिस कड़ी से कड़ी मिलाकर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए किसी नतीजे पर पहुंचना चाहती है। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]