Loading...

हिंदी को अपनाएं और अपने देश की पहचान को मजबूत बनाएं

By PARUL Published: 14 Sep 2024, 10:10 AM | Updated: 14 Sep 2024, 10:10 AM 1 min read

HNN/नाहन

आज 14 सितंबर 2024 को “राष्ट्रीय हिंदी दिवस” मनाया जा रहा है। हिंदी महज एक भाषा नहीं है, बल्कि भारतवासियों की पहचान है। हिंदी भारतीयों को जोड़ने वाली भाषा है और देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

हिंदी के इतने समृद्ध होने के कारण आज के दिन को एक जश्न की तरह मनाया जाना चाहिए। हालांकि हिंदी दिवस मनाने की एक वजह देश-दुनिया में हिंदी का प्रचार-प्रसार भी है। युवा वर्ग जो अंग्रेजी भाषा की ओर आकर्षित हो रहे हैं, उन्हें हिंदी के महत्व और उपयोगिता से अवगत कराना भी है।

ऐसे में इस हिंदी दिवस के मौके पर सभी हिंदी भाषी लोगों के साथ हिंदी दिवस का जश्न शुभकामनाओं के जरिए मनाएं। वहीं जो लोग हिंदी से दूर होते जा रहे हैं, उन्हें भी हिंदी के इन सुंदर संदेशों के जरिए महसूस कराएं कि हिंदी बोलना या समझना गर्व की बात है।