लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल की 63 साल पुरानी सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी होगी मॉडर्न

NEHA | 23 सितंबर 2024 at 2:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश की एकमात्र 63 साल पुरानी सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी जल्द ही मॉडर्न बनेगी। इस कार्य के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पहले चरण में 75 लाख रुपये की राशि जारी हो चुकी है। लाइब्रेरी को उपायुक्त कार्यालय के पुराने भवन में स्थापित किया जा रहा है, जिसमें पांच मंजिलें होंगी।

लाइब्रेरी में 150 से 200 साल पुरानी किताबें हिंदी, संस्कृत, बंगाली, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में मौजूद हैं। इसमें हस्तलिखित धार्मिक किताबों का संग्रहालय भी है। संविधान की कॉपी भी यहां मौजूद है। वर्तमान में लाइब्रेरी में 1.38 लाख से अधिक दुर्लभ पुस्तकें हैं। लाइब्रेरी के जीर्णोंद्धार की कवायद शुरू हो गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लाइब्रेरी को मॉडर्न बनाने के साथ ही इसमें कंप्यूटर और अन्य डिजिटल माध्यम भी स्थापित किए जाएंगे। इसमें अक्षम बच्चों के लिए भी अलग से एक ब्लॉक तैयार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जल्द जीर्णाेद्धार का कार्य शुरू करेगा। लाइब्रेरी की ड्राइंग उच्च अधिकारियों को अनुमति के लिए भेज दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]