हिमाचल के इन जिलों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून प्रवेश कर चुका है। इसी के साथ प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश ने अपना कहर भी बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से अब जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी पेश आ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य कई भागों में 5 जुलाई तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट है। विभाग के अनुसार बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में भारी बारिश की संभावना है।
एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। 30 जून व 1 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है। प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।