Loading...

हिमाचल के कुछ भागों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

By Ankita Published: 16 Aug 2024, 11:43 AM | Updated: 16 Aug 2024, 11:43 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज चटकती धुप खिली हुई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर 16 से 20 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 116 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है।

शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 21 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप रहे। राज्य में 11 जल आपूर्ति योजनाएं गाद आने से प्रभावित चल रही हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू व कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा सेवाएं प्रभावित है। लोक निर्माण व अन्य विभाग संबंधित सेवाओं की बहाली के काम में लगे हैं।