हिमाचल के स्कूलों में 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षक आउटसोर्स पर होंगे भर्ती
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती होनी है। शिक्षा सचिव की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी की गई है। इन शिक्षकों का मासिक मानदेय 10,000 रुपए तय किया है। इसमें एजेंसी चार्जेज, जीएसटी, अन्य खर्च शामिल है।
आउटसोर्स भर्ती पर जीएसटी 18 फीसदी है। इसलिए शिक्षकों को हर माह करीब 7,000 रुपए कैश इन हैंड मिलेगा। बता दें ये भर्तियां राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स कॉर्पोरेशन के माध्यम से होंगी। दो साल का नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) डिप्लोमा करने वालों को भर्ती में शामिल किया जाएगा।
भर्ती किए जाने वाले इन शिक्षकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा अनुशिक्षक का पदनाम दिया गया है। बता दें हिमाचल के 6,297 प्री प्राइमरी स्कूलों में करीब 60 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।