Loading...

हिमाचल के हर सरकारी विभाग में बनेगा ई चार्जिंग स्टेशन

By Ankita Published: 4 Jul 2024, 10:58 AM | Updated: 4 Jul 2024, 10:58 AM 1 min read

प्रदेश में अभी तक बनाए गए इतने ई चार्जिंग स्टेशन…..

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के हर सरकारी विभाग में ई चार्जिंग स्‍टेशन बनेगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बता दें हिमाचल में अभी तक 23 ई चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में ई वाहनों का बेड़ा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। प्रदेश में 117 के करीब ई चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसमें से 23 चार्जिंग स्टेशन फंक्शनल हो चुके हैं।

सरकार ने इसके लिए रोड के हिसाब से कॉरिडोर बनाए हैं। सरकार पीपीपी मोड पर भी चार्जिंग स्टेशन बना रही है। जबकि प्रदेश में जो पेट्रोल पंप है उनमें भी कई स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

Tags: