लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज

NEHA | 21 सितंबर 2024 at 3:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में देवभूमि संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अवैध घुसपैठियों के खिलाफ और वक्फ बोर्ड के विरोध में किया गया।

प्रदर्शन में देवभूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश और उपाध्यक्ष विनोद नेगी ने भाग लिया और भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में भी समुदाय विशेष ने जमीन खरीद ली है और ग्रामीणों को अपने पास नौकर बना लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। देवभूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि बाहरी राज्यों से आकर बस रहे लोग प्रदेश की शांति को खतरा बढ़ा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दशकों से जनसांख्यिकी में परिवर्तन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाहरी राज्यों से विशेषकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई क्षेत्र से समुदाय के लोग यहां बसाए जा रहे हैं। इससे डेमोग्राफी में बड़े पैमाने पर परिवर्तन हो रहा है।

इस प्रदर्शन के पहले शिमला के संजौली में हिंदू संगठनों का उग्र प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद पूरे हिमाचल में प्रदर्शन शुरू हो गए। मंडी, बिलासपुर, कसुम्पटी और नेरवा में भी अवैध मस्जिद का विरोध किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]