Loading...

हिमाचल में अगले माह से पेट्रोल पंपों पर हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज….

By Ankita Published: 12 Nov 2023, 12:32 PM | Updated: 12 Nov 2023, 12:32 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अगले महीने से पेट्रोल पंपों पर लोग अपने इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज कर सकेंगे। आईओसी 17, बीपीसीएल तीन और एचपीसीएल अपने सात पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू करने जा रहा है।

इनमें से 15 पेट्रोल पंपों पर अगले महीने सेवा शुरू करने की तैयारी है। ई-व्हीकल के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए दिसंबर में प्रदेश के 15 पेट्रोल पंपों पर ई-वहीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की तैयारी है।

आईओसी, भारत पेट्रोलियम और हिंदोस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल पंपों पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के पास पैसा जमा करवाना शुरू कर दिया है। सरकार की ओर से विद्युत बोर्ड को प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: