हिमाचल में कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज़, होगी बारिश-बर्फबारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। जिसके चलते विभिन्न इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। प्रदेश भर में 4 दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी के आसार है तो वहीं अन्य इलाकों में बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 से 24 मार्च तक लगातार मैदानी व मध्य पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं कई स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वहीं इन दिनों राजधानी शिमला समेत अन्य जिलों में चटकती धुप खिली हुई है। जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।