हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यम व मैदानी इलाकों पर बारिश हो सकती है।
राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।