लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में मौसम : 24 सितंबर तक साफ, 25 को बारिश का येलो अलर्ट

PARUL | 20 सितंबर 2024 at 10:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से 24 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 25 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर बाद धूप खिली और मौसम साफ हो गया।

लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में लगातार बारिश होने से ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। रोहतांग दर्रे सहित लाहौल की चोटियों में वीरवार को भी बर्फबारी हुई। घाटी में बदले मौसम से ठंड बढ़ गई है। नेशनल हाईवे-पांच रामपुर-किन्नौर पर मलिंग नाला में पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात ठप हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू में 36 सड़कें और लाहौल-स्पीति, किन्नौर में 57 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। हिमाचल में वीरवार शाम तक शिमला में 12, मंडी में 9, कांगड़ा में 10, कुल्लू में 4 और सिरमौर में एक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रही। इसके अलावा लाहौल-स्पीति में 19, किन्नौर में 31, चंबा में 4, कुल्लू में 2 और मंडी में एक बिजली का ट्रांसफार्मर बंद रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]