Loading...

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आशीष चौधरी ने रचाई शादी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 26 Nov 2024 Edited 26 Nov 1 min read

Himachalnow/सुंदर नगर

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आशीष चौधरी ने रचाई शादी
हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आशीष चौधरी ने मणिपुर की इमुनागांबी से शादी कर ली। शादी का आयोजन सुंदरनगर के भौण स्थित शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुआ। आशीष और इमुनागांबी की मुलाकात साल 2021 में बंगलुरु में इंडिया कैंप के दौरान हुई थी। तीन साल के रिश्ते के बाद दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का फैसला लिया।


टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके आशीष चौधरी और उनकी पत्नी इमुनागांबी दोनों ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज हैं। मणिपुर की राजधानी इंफाल की रहने वाली इमुनागांबी चार बार नेशनल चैंपियन, दो बार नेशनल गेम्स चैंपियन और कॉमनवेल्थ खेलों की रजत पदक विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

परिवार और रिश्तेदारों ने दिया आशीर्वाद
शादी समारोह में आशीष की माता दुर्गा देवी और दुल्हन के माता-पिता, नब कुमार मेतेई व इबेचो लइमा सहित परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।