Loading...

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला: ड्राई फ्रूट्स के दामों में उछाल, किन्नौरी पट्टी के दाम भी बढ़े…

SAPNA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

जिला शिमला के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और रोजाना यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में पहुंचने वाले लोग यहां ना केवल स्थानीय व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हैं बल्कि सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेर कर लोगों का भरपूर मनोरंजन भी कर रहे हैं।

परंतु महंगाई की मार लोगों पर साफ-साफ पड़ती नजर आ रही है। आलम यह है कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में ड्राई फ्रूट से लेकर किन्नौरी पट्टी तक के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके चलते यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए इन्हें खरीदना बजट से बाहर होता जा रहा है। आलम यह है कि ड्राई फ्रूट्स के रेट इस बार 40 प्रतिशत बढ़ गए है।

इस बार चिलगाजा 1800 से लेकर 2000 रूपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कागजी बादाम में 40 प्रतिशत जबकि अखरोट में भी 40 फीसदी उछाल आया हुआ है। इसके अलावा खुरमानी 450 रूपए प्रति किलो है। उधर, किन्नौरी पट्टी की शुरूआती रैंज 2000 रूपए है। उधर, ड्राई फ्रूट्स के दामों में उछाल आने का मुख्य कारण फसल की कम पैदावार होना बताया जा रहा है।