Loading...

अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक उतरना अभूतपूर्व उपलब्धि-कुलपति डा.डी.के.वत्स

Ankita • 24 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगडा

चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाक्टर डी.के.वत्स ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करके पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक समुदाय को पूरे विश्वविद्यालय समुदाय की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक उतरना अभूतपूर्व और एक महान वैज्ञानिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह घटना वैज्ञानिक समुदाय और छात्रों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक हिमाचल प्रदेश के कृषक समुदाय के कल्याण के लिए इसरो की सामूहिक कड़ी मेहनत की भावना को आत्मसात करेंगे।