अग्निवीर सेना भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित
HNN/काँगड़ा
सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
इस भर्ती में कांगड़ा और चंबा जिले के युवाओं ने भाग लिया था। सभी चयनित उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे 26 सितंबर को सुबह आठ बजे सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में अपने दस्तावेज लेकर उपस्थित रहें।
चयनित उम्मीदवारों को आगामी कार्रवाई के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्हें अपने दस्तावेज और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा। इसके बाद उन्हें सेना में शामिल किया जाएगा।