Loading...

अज्ञात व्यक्तियों ने एचआरटीसी बस पर किया पथराव, चार यात्री घायल

PARUL • 25 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक एचआरटीसी की बस पर किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया है। इस पथराव के चलते बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की बस दिल्ली से चंबा जा रही थी।

इस दौरान जब वह डमटाल-कंडवाल रोड पर लोधवां के पास पहुंची तो किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों ने बस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। जिन्हें जसूर में प्राथमिक उपचार दिया गया।

वहीं डमटाल के थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने कहा कि अभी किसी यात्री की ओर से इस संबंध में सूचना नहीं दी गई है। पुलिस इस क्षेत्र में प्रभावी ढंग से गश्त कर इन तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी।