अनियंत्रित कार ने दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, घायल
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में फतेहपुर के तहत बटाहड़ी में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार ने सड़क के किनारे बाइक रिपेयर कर रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान मुनीष निवासी जगनोली और अखिल निवासी मनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुनीष और अखिल बटाहड़ी में सड़क किनारे बाइक रिपेयर कर रहे थे। इस दौरान तलवाड़ा की तरफ जा रही एक कार ने अनियंत्रित होकर गलत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया।
जहां से डॉक्टरों ने अखिल को नूरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक सुरेंद्र सिंह निवासी भरमौर चंबा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। पुलिस थाना फतेहपुर के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।