Loading...

अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों को मारी टक्कर, सभी सुरक्षित

By PARUL Published: 19 Feb 2024, 10:46 AM | Updated: 19 Feb 2024, 10:50 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में देहरा के तहत ढलियारा में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां मुख्य बाजार में एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन सभी वाहनों को काफी नुकसान पहुुंचा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक पानीपत से लोहे के पाइप लेकर कांगड़ा जा रहा था। इस दौरान जब ट्रक मुख्य बाजार से जा रहा था तो ट्रक की ब्रेक नहीं लगी और ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर चार वाहनों से टकराकर वर्षाशालिका के पास जाकर रुक गया।

हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी वाहन चालक सुरक्षित हैं। लेकिन सभी वाहनों को काफी नुकसान पहुुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शरू कर दी है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।