अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी स्कूटी, महिला सुरक्षित
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के मटौर में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां लोहे के पुल के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। महिला पूरी तरह सुरक्षित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला स्कूटी पर सवार होकर अपने घर कोहाला की ओर जा रही थी। इसी दौरान लोहे के पुल के पास वह वाहन से संतुलन खो बैठी और स्कूटी अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे के दौरान महिला स्कूटी से छिटक कर सड़क पर गिर गई।
हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। महिला पूरी तरह सुरक्षित है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले के पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया।