अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो गाड़ी, चालक घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां भाटलू स्कूल के पास एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक हो गया है। घायल की पहचान श्याम लाल निवासी घुगर पालमपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम लाल अपनी बोलेरो गाड़ी में पालमपुर से सुजानपुर मेले में जा रहा था। इस दौरान जब वह भाटलू स्कूल के पास पहुंचा तो अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गया।
जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए भवारना सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डाॅक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफेर किया है। वहीं भवारना पुलिस थाना इस घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।