Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़का ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत

Ankita • 1 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना हरिपुर के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जहां एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे लुढ़क कर पलट गया‌। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक की पहचान राम कुमार (44) पुत्र प्रकाश चंद निवासी शेर लुहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गया है।

जानकारी के मुताबिक, राम कुमार खाली ट्रैक्टर पर बनखंडी से हरिपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान बनखंडी-हरिपुर रोड पर गुग्गा मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे लुढ़क गया‌।

हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। एसएचओ पुलिस थाना हरिपुर पवन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।