लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब पंजाब के छह जिलों में इंटरनेट सेवा 23 मार्च तक रहेगी बंद, इन इलाकों में हुई बहाल….

Ankita | 21 मार्च 2023 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। इस बीच पंजाब पुलिस ने तरनतारन, फिरोजपुर, अमृतसर, मोहाली, मोगा और संगरूर में इंटरनेट सेवाओं को 23 मार्च तक बंद कर दिया है।

जानकरी के मुताबिक, इंटरनेट सेवाएं गुरुवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। हालांकि, पंजाब के अन्य जिलों में इंटरनेट सेवाओं को दोबारा जारी कर दिया गया है। पंजाब पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और राज्य में अशांति फैलाने के लिए बड़ी साजिश रची ला रही है। कुछ लोग व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेज के जरिए अफवाहें फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और भीड़ को भड़काने का काम कर रहे हैं।

डीजीपी पंजाब ने कहा है कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आदेश में कहा गया है कि वाईपीएस चौक और एयरपोर्ट रोड पर भी इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध 23 मार्च दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्यवाही बढ़ती ही जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अब तक इस मामले में 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी शांति और सद्भाव भंग करने के आरोप में हुई है। इस दौरान पुलिस को 10 हथियार भी बरामद हुए हैं। बता दें, लागतार कार्यवाईओ के बीच अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस हरजीत को लजेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]