लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अवैध कारोबार के चलते पर्यटन विभाग ने दो निजी होटलों के लाइसेंस किए रद्द

PARUL | 21 नवंबर 2023 at 11:04 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पर्यटन विभाग ने नशे और खनन के अवैध कारोबार के चलते दो निजी होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। बता दें कि पुलिस की ओर से नकेल कसने के बाद जिला पर्यटन विभाग ने यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, नूरपुर पुलिस ने नूरपुर क्षेत्र के तहत दो निजी होटलों में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्यवाही की थी।

जिस दौरान पुलिस ने सितंबर माह में देह व्यापार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत छापे मारी कर एक होटल से एक महिला को छुड़ाया था और दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। जबकि बीते अक्तूबर माह में भी एक निजी होटल में दबिश देकर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को छुड़ाया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक दुर्व्यवहार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर की ओर से इस अवैध व्यापार में शामिल संबंधित होटलों के लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया था। जिसके बाद जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने दो होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]