Loading...

अवैध खनन करते पकड़े तीन जेसीबी और पांच टिप्पर, वसूला जुर्माना

PARUL • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में नुरपूर पुलिस ने खन्नी में अवैध खनन कर रहे तीन जेसीबी और पांच टिप्पर को मौके पर पकड़ा है। पुलिस ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए जेसीबी संचालकों से 2.5 लाख रुपए और टिप्परों के संचालकों से 75 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नुरपूर की ओर से साल 2024 में अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभी तक अवैध खनन माफिया के खिलाफ चार अभियोग दर्ज किए गए हैं।

इन अभियोगों के तहत 11 वाहन पुलिस की ओर से जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा साल 2024 में अभी तक अवैध खनन अधिनियम के अधीन 217 चालान किए गए है। अवैध खनन में शामिल 15 वाहनों को जब्त किया गया जा चुका है और आरोपियों से कुल 25,70,600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।