Loading...

अश्याडी पंचायत प्रधान समेत पांच वार्ड सदस्य बर्खास्त

Shailesh Saini • 25 Aug 2025 • 1 Min Read

डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से हटाने के दिए आदेश

हिमाचल नाऊ शिलाई-

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत अश्याडी के पंचायत प्रधान अनिल कुमार, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-1 सुषमा देवी, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-2 प्रदीप सिंह, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-3 कमलेश देवी,

पंचायत सदस्य वार्ड नं.-4 चंद्रकला और पंचायत सदस्य, वार्ड नं.-5 खजान सिंह को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की उल्लंघना करने, प्रत्यक्ष लाभ अर्जित करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर पंचायत प्रधान व सदस्यों को पद से हटाने के आदेश जारी किए है।

आदेशों के अनुरूप अयोग्य घोषित किए गए पंचायत प्रधान व पंचायत के वार्ड सदस्यों को छः वर्ष की अवधि के लिए पंचायत पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए निर्रहित कर, उन्हें दुरुपयोग धनराशि तुरंत पंचायत निधि के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए।