आईटीआई शाहपुर में इस दिन होंगे कैंपस साक्षात्कार…..
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल शाहपुर में डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से आईटीआई शाहपुर में कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। आईटीआई के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कैंपस साक्षात्कार 6 नवंबर 2023 को आईटीआई शाहपुर में ही होगा।
उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में 12वीं पास व आईटीआई के ट्रेड्स (फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन) के केवल 2023 सत्र के पास अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैंं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा व पर्सनल इंटरव्यू के तहत गुजरना होगा। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को इन हैंड वजीफा प्रति महीना कुल 16,685 रुपए दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रिज्यूम और तीन-तीन छायाप्रति व छह फोटो सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।