Loading...

आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद टीकम सिंह नेगी के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Ankita • 5 Apr 2023 • 1 Min Read

उत्तराखंड की राजधानी में आज शोक की लहर रही। जैसे ही भारत चीन सीमा पर शहीद हुए आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव राजावाला पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हर आंख जहां नम नजर आई तो वहीं बेटे को तिरंगे में लिपटा देख परिजन बेसुध हो गए।

वहीं उनकी बहन तस्वीर को सीने से लगाकर बिलखती रही। वह अपने पीछे चार साल का बेटा छोड़ गए है। पूर्व काबिना मंत्री अरविंद पांडेय, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, आईटीबीपी के अधिकारियों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के देहरादून जिले के राजावाला के आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट टीकम सिंह नेगी बीती 3 अप्रैल को पूर्वी लद्दाख में एक स्पेशल मिशन के दौरान शहीद हो गए थे। आज उनका प्रेमनगर में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया है। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।