Loading...

आज शाम को इतने बजे टकराएगा बिपरजॉय चक्रवात……

Ankita • 15 Jun 2023 • 1 Min Read

74, 000 से अधिक लोगों को पहुंचा दिया सुरक्षित स्थानों पर और….

रास्ता बदल चुके बिपरजॉय चक्रवात की आज शाम को 4:15 बजे से लेकर रात के 8:30 के बीच कच्छ के जखाउ की जमीन से टकराने का पूरा पूरा अंदेशा बन चुका है। नेशनल फोरकास्ट के अनुसार कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर एनडीआरएफ की 33 टीमें तैयार की गई हैं।

फिलहाल करीब 74,000 से अधिक लोगों को तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर रिहैब किया गया है। जानकारी तो यह भी है कि इस समय महासागर में ऊंची-ऊंची लहरों का उफान भी चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिस समय चक्रवात तट से टकराएगा उस समय करीब 135 से 150 किलोमीटर तक तेज रफ्तार हवाएं भी चल सकती है।

तूफान के बाद बिजली-पानी व्यवस्था सुचारू बनी रहे इसको लेकर करीब 600 टीमें भी बनाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 8 जिलों सहित करीब 442 के लगभग गांव को इस चक्रवात से नुक्सान पहुंचने का अंदेशा है और इससे भी बड़ी बात तो यह है कि करीब 33 के लगभग टीमें रिजर्व में भी रखी गई है।

उधर, केरल, अंडमान-निकोबार आदि तटीय क्षेत्रों में मछुआरों आदि के लिए समुद्र में ना जाने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून तक मौसम प्रदेश में इसी तरह खराब बना रह सकता है।