HNN/ काँगड़ा
कांगड़ा जिला के पुलिस चौकी योल के तहत आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में चोरी की वारदात पेश आई है। इस दौरान चोर मंदिर से एक किलो चांदी का छत्र और आभूषण उड़ा ले गए। वही पुलिस चौकी योल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्दियों के मौसम में हर साल आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस बार भी 6 दिसंबर को मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को भी यहां न आने की हिदायत दी गई थी। इसी बीच शातिरों ने मंदिर के कपाट तोड़कर अंदर से एक किलो चांदी का छत्र और आभूषण चुरा लिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से दो कर्मचारी मंदिर की देखरेख के लिए गए तो उन्होंने देखा कि कपाट खुले हुए थे और अंदर से सामान गायब था। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। हालांकि मंदिर से आभूषणों पर हाथ साफ किसने किया है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group