Loading...

आवारा बैल के हमले से 85 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

By PARUL Published: 6 Feb 2024, 12:03 PM | Updated: 6 Feb 2024, 12:03 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में उपमंडल जवाली के तहत ग्राम पंचायत लुधियाड़ में एक आवारा बैल के हमले से 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रकाश चंद (85) पुत्र जैसी राम निवासी दरकाटी (लुधियाड़) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश चंद अपने घर के आंगन में बैठा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा बैल ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे जवाली अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पंचायत प्रधान मीना देवी ने कहा कि पीड़ित परिवार काफी निर्धन है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।