आश्रम के स्वामी और साध्वी पर दराट से किया हमला, मामला दर्ज
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में डमटाल के अंतर्गत आते गांव टिपरी में एक आश्रम के स्वामी और साध्वी पर दराट से हमला किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में साध्वी ज्ञान प्रकाशानंद ने बताया कि जब स्वामी प्रकाशानंद अपने आश्रम में स्थित शहतूत के पेड़ की डालियां काटने गए तो पड़ोस में रहने वाला आरोपी ओंकार सिंह अपने परिवार सहित वहां पहुंचा और उन पर दराट से हमला कर दिया। जब साध्वी उन्हें छुड़ाने गई तो उन पर भी हमला कर दिया।
हमले में उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद साध्वी ने पुलिस थाना डमटाल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साध्वी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल इंदौरा में भर्ती करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर कर दिया गया। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
