लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इंसानियत हुई शर्मसार, जन्म देते ही कूहल में दफना दी नन्ही-सी जान

PRIYANKA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 10:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपत्ति ने अपनी नन्ही सी जान को कूहल में दफना दिया। मामला नगरोटा बगवां क्षेत्र के तहत कस्बा पठियार का है। जहां कूहल में एक नवजात बच्ची का दबा हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त सनसनीखेज वारदात को पाठियार कस्बे के एक नवविवाहित दंपति ने अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार जब महिला को रक्तस्राव नहीं रुका तो उसे नगरोटा बगवां सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज टांडा में ले जाने को कहा। यहां चिकित्सकों ने महिला को बताया कि उसके पेट में 9 माह का बच्चा था। उन्होंने बच्चे के बारे में जब पूछताछ की तो महिला का पति टाल-मटोल करने लगा। इसके बाद चिकित्सकों को शक हुआ और उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची , उन्होंने महिला और पति से पूछताछ की। इस दौरान व्यक्ति ने बताया कि उक्त जन्मी बच्ची को गांव के पास कूहल में दबाया है। इसके बाद पुलिस ने तहसीलदार कुलताज सिंह की अगुवाई में नवजात बच्ची का शव कूहल से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि उक्त बच्ची के पोस्टमार्टम एवं डीएनए की रिपोर्ट के बाद ही सारा मामला सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने महिला व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]