इस दिन तक बंद रहेगा गुम्मर से रजोल मार्ग…….
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत गुम्मर से रजोल लिंक रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। बता दें कि इस मार्ग पर मरम्मत का कार्य किया जाना है जिकके चलते यह मार्ग 4 अक्तूबर, 2023 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए सपड़ी से समलेतर रोड और शिवजी कटियालु मार्ग का उपयोग किया जाएगा।
बता दें बीते माह हुई बारिश के चलते प्रदेश की कई सड़के खराब हो चुकी है जिसे दुरुस्त करने में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे है।