Loading...

उचित मूल्य की दुकान के लिए इस दिन तक करें आवेदन…….

PARUL • 18 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नगर निगम पालमपुर गुरुद्वारा रोड के वार्ड नंबर 3 में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए 25 नवंबर तक इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई है।

पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी आवेदन ऑफलाइन या कार्यालय में मंजूर नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह आदि का पंजीकरण पत्र तथा वित्तीय प्रबंध प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी होगा।

इसके साथ ही इच्छुक अभ्यर्थी का शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र, यदि उच्च शिक्षा प्राप्त हों तो उसका प्रमाण पत्र, बीपीएल, एससी, ओबीसी, एसटी वर्ग से संबंधित कोई अभ्यर्थी हो तो उसका प्रमाण पत्र सहित पालमपुर के वार्ड नंबर 3 का प्रमाण पत्र भी अपलोड करना जरूरी होगा। जिला नियंत्रक ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-222877 पर सभी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।