HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एसआईयू टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हेरोइन की बड़ी खेप सहित काबू किया है। 23 वर्षीय अक्षत गुलेरिया पुत्र पंकज गुलेरिया गांव पंजेठि डाकघर तल्याहड तहसील सदर जिला मंडी के कब्जे से 151 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने मुख्य आरक्षी टेकचंद के नेतृत्व में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे-21 पर पुंघ में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टीम की नजर वहां से गुजर रहे एक युवक पर पड़ी जिसकी गतिविधियां संदेहजनक थी। लिहाजा, शक के आधार पर पुलिस ने युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो 151 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एसआईयू टीम ने एक युवक से 10 लाख से भी अधिक कीमत की हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा-21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसे मौके से गिरफ्तार किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





