HNN/ बद्दी
बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अब पुलिस ने घर में दबिश देकर चिट्टे की खेप सहित दो युवकों को धर दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि नालागढ़ के जतिन के घर में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। जिस पर एसआईयू टीम ने मौके पर दबिश दी तो 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने जतिन और लक्ष्मी चंद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी श्याम लाल ने पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





