Loading...

एसडीएम कफोटा ने दुकानदारों के किए 8500 रूपए के चालान

Ankita • 8 Apr 2024 • 1 Min Read

प्लास्टिक की थैली का उपयोग करने पर की कार्यवाही, कई दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी

HNN/ शिलाई

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा बाजार में एसडीएम राजेश वर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त टीम ने कफोटा बाजार का औचक निरीक्षण किया। जिन दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक की थैली का उपयोग सामान बेचने के लिए किया जाता है। उनके चालान किए गए और सभी दुकानों को टीम द्वारा चैक किया गया।

ऐसी वस्तुएं जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है, उन्हें सीज कर लिया गया है। मौके पर दुकानदारों के 8500 रूपए के चालान किए गए। साथ ही कुछ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

दुकानदारों को अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने तथा खाने पीने की दुकानों जैसे ढाबे, बेकरी आदि में साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान फूड इंस्पेक्टर पांवटा साहिब, अधीक्षक, दीपक कुमार व मुख्य आरक्षी सुमेर शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।