Loading...

ऑरेंज अलर्ट के चलते पांवटा उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद

Shailesh Saini • 28 Jul 2026 • 1 Min Read

एसडीएम के आदेश जारी, सीबीएसई सप्लीमेंट्री व एचपीयू सहित अन्य निर्धारित परीक्षाएं होंगी यथावत

हिमाचल दस्तक ब्यूरो | नाहन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भारी वर्षा, फ्लैश फ्लड, आकाशीय बिजली तथा अन्य मौसम संबंधी संभावित खतरों को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर उपमंडल पांवटा साहिब के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में मंगलवार, 28 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल, आईएएस द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जारी आदेशों के अनुसार उपमंडल के अंतर्गत संचालित सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल, हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, प्ले स्कूल तथा अन्य शिक्षण संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे।

हालांकि, यह आदेश सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की परीक्षाओं तथा अन्य केंद्रीय एवं राज्य सरकार की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा। इन परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी उपस्थिति से छूट रहेगी। हालांकि, संस्थानों के प्रमुख आवश्यकता पड़ने पर आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यों एवं परीक्षा संचालन जैसे आवश्यक कार्यों के लिए सीमित कर्मचारियों की सेवाएं ले सकेंगे।
एसडीएम ने यह आदेश जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं।

Related Topics: