लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ओपीएस लागू करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला- आशीष बूटेल

PRIYANKA THAKUR | 25 जनवरी 2023 at 3:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कंवर दुर्गा चन्द बस अड्डा पालमपुर का निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ भेंट की। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार का पुरानी पेंशन लागू करने के लिये मुख्य संसदीय सचिव आशीष बूटेल को सम्मानित कर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली के रूप में अभूतपूर्व तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसे चन्द राज्यों में एक है जहाँ ओपीएस लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू कर सीधा लाभ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को देकर सम्मान दिया है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिये कांग्रेस हाई कमान, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूरे मंत्रिमंडल का धन्यवाद किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आशीष ने कहा कि पालमपुर बस अड्डा प्रदेश में सबसे बड़े बस अड्डे में से एक है और इसके पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर बस अड्डे को प्रदेश का सबसे बेहतर संस्थान बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त यहां पार्किंग और कमर्शियल कॉन्प्लेक्स भी बनाने की दिशा में प्रयास किये जाएंगे ताकि पालमपुर शहर में लोगों को बेहतर एवं अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]