कफोटा में पोषण पखवाड़े का हुआ आयोजन
12 पंचायतों की महिलाओं ने पोषण पखवाड़े में लिया भाग
HNN/शिलाई
जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कफोटा में मोडल सी एल ऑफ कार्यालय में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पोमिला शर्मा समुदायक सन्साधन व्यक्ति द्वारा की गई।

पोषण पखवाड़े में 12 पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को वो दिन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। पोषण पखवाड़े में गर्भवती, स्तनपान अनप्राशन व किशोरियों को भी जागरूक किया गया।
इस दौरान कई महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें आशा देवी, विद्या देवी, सुषमा, गीता देवी, सविता देवी, रूकमणि देवी, उमा देवी, विनीता, किरण, रक्षा देवी व वह कई अन्य महिलाएं मौजूद रही।