HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा के विकासखंड नगरोटा सूरियां में कुछ दिन पहले कबाड़ बेचने के नाम पर दो लोगों ने कबाड़ी के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की। इतना ही नहीं इन दोनों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उसके सारे पैसे लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए।
जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों लुटेरों को ढूंढ निकाला। आरोपियों की पहचान अभिषेक गुलेरिया और दलजीत सिंह के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सड़क के किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक नंबरों को ट्रेस किया और उसके बाद काफी लोगों से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला। दोनों लुटेरों को आज अदालत में पेश किया जाएगा और उसके बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जहां उन दोनों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





