HNN/शिलाई
जिला सिरमौर में उपमंडल शिलाई के कमरऊ क्षेत्र से पुलिस ने अवैध शराब की 489 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही की गई। आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी भरोग बनेडी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कमरऊ क्षेत्र में गश्त के दौरान गाड़ी (HP17G-5020) को रुकने के लिए इशारा किया। तो गाड़ी चालक ने गाड़ी की रफ़्तार बढ़ाई और गाड़ी को लेकर भगाकर गया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर आरोपी को गाड़ी सहित पकड़ लिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 477 बोतलें देसी शराब और 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही राजबन पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





