Loading...

करंट की चपेट में आने से नानी और 5 वर्षीय दोहती की हुई मौत

By Ankita Published: 30 Mar 2024, 5:14 PM | Updated: 30 Mar 2024, 5:14 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर के पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत सलेटी गांव में एक दुःखद घटना पेश आई है, यहां करंट की चपेट में आने से नानी और दोहती की जान चली गई है।

मृतकों की पहचान सपना देवी (50) व 5 वर्षीय आरुही के रूप में हुई है। पुलिस ने नानी और दोहती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सलेटी गांव में तेज तूफान से बिजली की तारें टूट कर खेतों में गिर गई थीं। सुबह नानी-दोहती खेतों में आए बंदरों को भगाने आई थी। इस दौरान वह बिजली की तारों के करंट की चपेट में आ गई।

जख्मी हालत में उन्हें ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।