लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

करियर अकादमी में विदाई समारोह का आयोजन, यामिनी और अंश चुने गए मिस और मिस्टर फेयरवेल

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 10:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एस. एस. राठी तथा विद्यालय समन्वयक मनोज राठी और प्रधानाचार्य विजय चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

फेयरवेल पार्टी के दौरान रैम्प पर कैटवाक, डांस, स्पीच व नाटी आदि कार्यक्रमों से छात्रों ने सबका खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही बारहवीं कक्षा की ओर से बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी गई तथा सभी शिक्षकों को शालीनता के साथ टाइटल्स तथा अन्य उपहार दिए गए। स्कूल प्रबंधन और समस्त स्टाफ के प्रति बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने उदगार भी व्यक्त किए। विदाई समारोह में मिस एंड मिस्टर फेयरवेल यामिनी और अंश अग्रवाल रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा मिस एंड मिस्टर पर्सनैलिटी सोमेंद्रा और अभय ठाकुर चुने गए। जबकि मिस एंड मिस्टर ईव इशना और शशांक जोशी रहे। 11वीं कक्षा की दियाश्री को मिस फ्रेशर तथा विपुल को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। उधर, एस. एस. राठी तथा प्रधानाचार्या द्वारा बच्चों को उनकी परीक्षा तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]